गोड्डा, अगस्त 9 -- Godda News: पोड़ैयाहाट,एक संवाददाता। बच्चों के बीच हुए विवाद ने रविवार को दो गांवों के लोगों के बीच हिंसक झड़प का रूप ले लिया। पदमपुर और गढ़ी गांव के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों के सिर में गंभीर चोट लगने की बात बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पदमपुर व गढ़ी गांव के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में पदमपुर निवासी हिरामन सिंह और नुनूलाल सिंह तथा गढ़ी गांव निवासी गुरु सिंह और हेमानंद सिंह के सिर फट गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पोड़ैयाहाट थाना में अलग अलग आवेदन देकर एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी महावीर पं...