गोड्डा, अगस्त 22 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। हनवारा थाना क्षेत्र के खैराटीकर गांव के समीप शुक्रवार को बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने एक मंदबुद्धि युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटनास्थल की जानकारीग्रामीणों ने युवक पर कोयला गांव के एक नाबालिग को नशा सुंघाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार, कोयला गांव निवासी नाबालिग युवक बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान खैराटीकर के समीप एक युवक ने उसे रुकने का इशारा किया। नाबालिग के रुकते ही युवक उसके पास पहुंचा। इसी दौरान नाबालिग को किसी प्रकार की नशा सुंघाने का आशंका हुई और चक्कर आने लगा।

पुलिस की कार्रवाईघटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और संदेह के आधार पर युवक को पकड़ लिया।...