Godda News: बंदोबस्ती जमीन विवाद में 25 नामजद समेत 200 अज्ञात पर शिकायत, प्राथमिकी अब तक नहीं
गोड्डा, अक्टूबर 8 -- Godda News: देवडांढ़ थाना क्षेत्र के परघोडीह मौजा में बंदोबस्ती जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब थाना तक पहुंच गया है। पूर्व सैनिक दिलीप कुमार मंडल ने बीते 7 नवंबर को देवडांढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर 25 नामजद सहित करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, 8 नवंबर तक आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी लोगों की नजर बनी हुई है। पूर्व सैनिक का आरोप है कि परघोडीह मौजा में उनकी बंदोबस्ती जमीन की घेराबंदी और कराए गए वृक्षारोपण को बड़ी संख्या में पहुंचे आदिवासी समाज के लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान जमीन पर लगाए गए घेराबंदी के तार और अन्य सामग्री को तोड़ने के साथ वहां लाल झंडा लगाए जाने की भी बात सामने आई थी। मामले की जानकारी मिलने पर अंचल अधिकारी अमित किस्कू,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.