Godda News: बंदोबस्ती जमीन की घेराबंदी तोड़ कर आदिवासी समाज ने गाड़ा लाल झंडा
गोड्डा, अक्टूबर 5 -- Godda News: देवडांढ़ थाना क्षेत्र के परघोडीह गांव में सोमवार को बंदोबस्ती जमीन को लेकर विवाद गहरा गया। आदिवासी समाज के महिला-पुरुषों ने पूर्व सैनिक दिलीप कुमार मंडल की ओर से की गई जमीन की घेराबंदी तोड़कर वहां लाल झंडा गाड़ दिया। इस दौरान अंचल और पुलिस प्रशासन के अधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। पूर्व सैनिक पक्ष ने घेराबंदी तोड़ने और वृक्षारोपण को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया, जबकि आदिवासी समाज के लोगों ने जमीन को सरकारी बताते हुए बंदोबस्ती और घेराबंदी पर सवाल उठाए। दिलीप कुमार मंडल के अनुसार, परघोडीह मौजा में खाता संख्या 46 के दाग नंबर 27, 34, 45 और 16 में करीब 4 एकड़ 96 डिसमिल जमीन उन्हें गोड्डा के अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से बंदोबस्ती के तहत दी गई है। उनका दावा है कि जमीन की वर्ष 2025-26 की मालगुजारी रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.