गोड्डा, जुलाई 25 -- Godda News: शहर के चर्चित बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की सूचना है। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में शामिल एक अपराधी ने गोड्डा पुलिस की लगातार दबिश के बाद शुक्रवार को जमुई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। यह भी पढ़ें- Godda News: बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड को लेकर भाजपा का कैंडल मार्च, बासुदेव राय को न्याय दिलाने की उठाई मांगआपराधिक गतिविधियाँ जानकारी के अनुसार 8 जुलाई को हुई लूट और फायरिंग की घटना के बाद गठित एसआईटी लगातार झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस को अपराधियों के संभावित ठिकानों और गतिविधियों की सटीक जानकारी मिलने के बाद लगातार दबिश दी जा रही थी। सूत्रों के अनुसार इसी दबाव के कारण आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण किया।मुख्य...