Godda News: बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड को लेकर भाजपा का कैंडल मार्च, बासुदेव राय को न्याय दिलाने की उठाई मांग
गोड्डा, जुलाई 24 -- Godda News: गोड्डा एक प्रातनिधि। शहर में बीते दिनों हुए बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड के विरोध में गुरुवार शाम भाजपा ने रौतारा चौक से अशोक स्तंभ तक कैंडल मार्च एवं मशाल जुलूस निकाला। मार्च का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने किया।
भाजपा का मार्च मार्च के दौरान पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि यह कैंडल मार्च स्वर्ण व्यवसायी बासुदेव राय को न्याय दिलाने के उद्देश्य से निकाला गया है। उन्होंने कहा कि गोड्डा में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। यदि प्रशासन काम नहीं कर पा रहा है तो उसे जगाने का काम भाजपा करेगी। उन्होंने बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है।
लूट के विवरण घटना में शामिल मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.