गोड्डा, जुलाई 13 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। शहर के कारगिल चौक स्थित बंगाल ज्वेलर्स में बुधवार शाम हुई गोलीबारी और लूटकांड के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार कांड के खुलासे के लिए तत्काल एसआईटी का गठन किया गया है। जो विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: आभूषण लूट मामले में विशेष एसआईटी गठितजांच की प्रक्रिया सूत्रों के मुताबिक, अनुसंधान में स्थानीय मुखबिर तंत्र के साथ साथ तकनीकी सेल की भी सहायता ली जा रही है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जा...