गोड्डा, अक्टूबर 10 -- Godda News: महागामा प्रखंड के सरभंगा पंचायत अंतर्गत फिरोजपुर गांव में कच्ची सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मेन रोड से गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति बन जाने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग कई बार उठाई गई, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की स्थिति ऐसी है कि रोजमर्रा के काम से गांव से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कीचड़ के कारण पैदल चलने में परेशानी होती है। वहीं, जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या के समाधा...