Godda News: फरार अभियुक्त गौरव पासवान के घर पर चिपकाया इश्तेहार
गोड्डा, जुलाई 26 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर पोड़ैयाहाट थाना पुलिस ने शुक्रवार को मचखार गांव में फरार अभियुक्त गौरव पासवान के घर इश्तिहार चस्पा किया। कांड संख्या 132/25 के तहत की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी और अभियुक्त के बारे में सूचना देने की अपील की।थाना प्रभारी महावीर पंडित ने कहा कि फरार आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपराधियों को संरक्षण नहीं देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधियों को शरण देना या उनकी सहायता करना कानूनन दंडनीय अपराध है।इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक अभिनव आनंद, रविंद्र कुमार राय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.