गोड्डा, अगस्त 8 -- Godda News: गोड्डा, निज प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई के लिए उपलब्ध कराए गए आधुनिक संसाधन अब चोरों के निशाने पर हैं। गुरुवार देर रात गोड्डा के प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय मालिनी में चोरों ने धावा बोलकर कई कमरों के ताले तोड़ दिए। लाइब्रेरी कक्ष से बड़ी एलईडी स्क्रीन, नौवीं और दसवीं कक्षा में लगे प्रोजेक्टर तथा बच्चों की खेल सामग्री चोरी कर ली गई। घटना का पता शुक्रवार सुबह विद्यालय खुलने पर चला। जानकारी के अनुसार, रात करीब नौ बजे दो युवक विद्यालय परिसर में घुसे और सबसे पहले लाइब्रेरी कक्ष का ताला तोड़कर वहां लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने विद्यालय के लगभग सभी कमरों के ताले तोड़कर सामान की तलाश की। अन्य कमरों में कोई कीमती सामान नहीं मिलने पर नौवीं एवं दसवीं कक्षा में लगे प्रोजेक्ट...