गोड्डा, नवम्बर 4 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े द्वारा फिनाइल पीने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रात में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि युवक युवती को लेकर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक के परिजनों को थाने बुलाया था। इसी दौरान युवक और युवती भी थाना पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों ने फिनाइल पी लिया। इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती नाबालिग है, जबकि युवक बालिग बताया जा रहा है। घटना के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, दोनों ने किन ...