गोड्डा, अक्टूबर 3 -- Godda News: बसंतराय मौलाना अबुल कलाम आजाद इंटर महाविद्यालय, बसंतराय के पूर्व प्राचार्य डॉ. नजीरुद्दीन के अपहरण कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मोहम्मद मसूद उर्फ बबलू को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच में तेजी आने की बात कही जा रही है।

घटनाक्रम जानकारी के अनुसार गुरुवार को बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में कोरियाना-बल्लनचक स्थित गेरुआ नदी पुल के समीप से डॉ. नजीरुद्दीन का अपहरण कर लिया गया था। शुक्रवार तड़के महागामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप उनका शव बरामद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी थी।

पुलिस कार्रवाई पुलिस ने वाहन जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद करते हुए एक व...