गोड्डा, जुलाई 15 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा सदर अस्पताल में प्रसव कराने आई एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के साथ उसके गर्भ में पल रहे करीब आठ माह के शिशु की भी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए गमगीन माहौल बन गया। मृतका की पहचान पथरगामा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी विरिमा देवी के रूप में हुई है।

शव का पोस्टमार्टम शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद पुलिस ने उसे मायके पक्ष के परिजनों को सौंप दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विरिमा देवी गर्भावस्था के अंतिम चरण में थीं और प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर...