गोड्डा, जुलाई 29 -- Godda News: प्रखण्ड कार्यालय पोड़ैयाहाट में मंगलवार को ग्राम पंचायत सुविधा दल (जीपीडीपी) के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का शुभारंभ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने किया। प्रशिक्षण के पहले दिन ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026-27 के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रखण्ड क्षेत्र के मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक तथा स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्याओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को ग्राम सभा की भूमिका, सहभागी योजना निर्माण, पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की प्राथमिकता निर्धारण, विभिन्न विभागों के समन्वय तथा जीपीडीपी 2026-27 की प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्राम पं...