गोड्डा, अक्टूबर 28 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि शहर के रौतारा चौक, गली नंबर तीन निवासी प्रमोद झा का अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्रमोद झा समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। उनका पैतृक गांव पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपहाड़ी है। उनके आकस्मिक निधन से स्थानीय लोगों, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। लोगों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: समाजसेवी के निधन पर लोगों ने जताया शोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...