गोड्डा, सितम्बर 16 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के गुणघासा गांव निवासी नाबालिग रवि मुर्मू की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने नाबालिग की मौत को आत्महत्या माना है। इससे मामले में हत्या की आशंका को लेकर चल रही जांच को विराम मिला है।

मामले की जांच रवि मुर्मू की मौत के बाद शव पलाश के पेड़ के नीचे मिलने से ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं थीं। कुछ लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। हालांकि, पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को हत्या से जुड़ा कोई ठोस सुराग नहीं मिला। मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिका हुआ था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी दुमका से पोस्टमार्टम रिप...