Godda News: पोड़ैयाहाट में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
गोड्डा, अक्टूबर 30 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। अर्णब तूफान के प्रभाव से बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश और तेज हवा के कारण कई गांवों में खेतों में पककर तैयार धान की फसल जमीन पर गिर गई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है। प्रखंड क्षेत्र में लगातार दो दिनों से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार है। ऐसे समय में बारिश और तेज हवा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Gridih News: अर्नब तूफान की बारिश से आलू की फसल पर संकट कई खेतों में पकी धान की फसल गिरने से कटाई में परेशानी हो रही है। वहीं, खेतों में पानी जमा होने से फसल की गुणवत्ता भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.