गोड्डा, अगस्त 17 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय से लेकर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों तक तिरंगा शान से लहराया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से पूरा प्रखंड मुख्यालय गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: प्रखंडों में शान से फहराया तिरंगा, छात्र-छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रमकार्यक्रम में ध्वजारोहण प्रखंड परिसर में बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने तिरंगा फहराया। वहीं अंचल परिसर में सीओ अमित किस्कू, थाना परिसर में थाना प्रभारी महावीर पंडित देवडांढ थाना परिसर मे अमित मार्की तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सक डॉ. रमेश कुमार ने...