Godda News: पोड़ैयाहाट में कुएं से दो नाबालिग बच्चों के शव बरामद, महिला गिरफ्तार
गोड्डा, अक्टूबर 22 -- Godda News: गोड्डा। दुमका से लापता महिला और उसके दो बच्चों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सलगाटांड़ के कनकटी टोला स्थित सड़क किनारे एक कुएं से पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों के शव बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान आयुष कुमार (11 वर्ष) और आरव कुमार (8 वर्ष) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने महिला राखी देवी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.