Godda News: पोड़ैयाहाट में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
गोड्डा, नवम्बर 4 -- Godda News: थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में बुधवार को बिजली करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय असीम हेम्ब्रम की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि असीम हेम्ब्रम अपने घर में बिजली का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, मृतक के परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया था। परिजनों ने लिखित रूप से पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.