Godda News: पोड़ैयाहाट की बेटी रिया गुप्ता का झारखंड जंपबॉल टीम में चयन, जिले का बढ़ाया मान
गोड्डा, नवम्बर 2 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट की बेटी रिया गुप्ता ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए जिले का मान बढ़ाया है। पुराना बाजार निवासी निहाल राज की पुत्री रिया गुप्ता का चयन झारखंड जंपबॉल टीम में हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते ही पोड़ैयाहाट सहित पूरे गोड्डा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, आगामी 3 से 5 नवंबर 2026 तक देवघर के कुमैठा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रथम जेएफआई मेंस एंड वुमेंस ईस्ट जोन जंपबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित टीम में रिया गुप्ता को भी जगह मिली है। झारखंड जंपबॉल संघ के महासचिव राजेश रंजन ने पत्र के माध्यम से रिया के चयन की आधिकारिक जानकारी दी है। रिया की इस उपलब्धि से परिवार के सदस्य काफी उत्साहित हैं। स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.