Godda News: पोड़ैयाहाट की छह पंचायतों के 3000 से अधिक लाभुकों को नहीं मिला सितंबर का अनाज
गोड्डा, अक्टूबर 10 -- Godda News: पोड़ैयाहाट प्रखंड की छह पंचायतों में तीन हजार से अधिक राशन कार्डधारियों को सितंबर माह का अनाज नहीं मिल पाया है। इससे लाभुकों में आक्रोश है। अनाज नहीं मिलने से परेशान लाभुक जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों पर पहुंचकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को सकरी फुलवार पंचायत में लाभुकों ने जन वितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लाभुकों ने कहा कि उन्हें सितंबर माह का अनाज नहीं मिला है, जबकि अक्टूबर माह के राशन का वितरण शुरू कर दिया गया है। इससे उनके समक्ष खाद्यान्न की समस्या उत्पन्न हो गई है। लाभुकों ने प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन तक के अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर सितंबर माह का अनाज दिलाने की मांग की है।
दुकानदार ने मशीन बंद होने को बताया वजह इस संबंध में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.