Godda News: पैरडी पंचायत में योजनाओं को लेकर अनियमितता के आरोप
गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: गोड्डा सदर प्रखंड की पैरडी पंचायत में विकास योजनाओं और लाभुक समितियों के गठन को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। पंचायत के 10 वार्ड सदस्यों और 108 ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षरयुक्त आवेदन उपायुक्त को सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन एक सितंबर को सौंपे जाने की बात कही गई है।
शिकायतकर्ताओं के आरोप शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पंचायत की बैठकों में वार्ड सदस्यों के कथित फर्जी हस्ताक्षर कर योजनाओं को स्वीकृति के लिए आगे बढ़ाया जाता है। आवेदन में पंचायत की मुखिया रीना देवी के पति संजय रजक पर भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, पूर्व में पंचायत सचिव के कथित जाली हस्ताक्षर का मामला भी सामने आया था। इस संबंध में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.