गोड्डा, सितम्बर 25 -- Godda News: वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के भुगतान में देरी समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पूर्व विधायक अमित मंडल शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जरूरतमंद लाभुकों को लंबित पेंशन राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन की राशि करीब आठ माह से नहीं मिलने के कारण लाभुकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान "सरकार हमारी आंखों के आंसू पोछो, आंसुओं की कीमत दो, नहीं तो मर जाने दो" जैसे नारे भी लगाए गए।

प्रदर्शनकारियों की मांगें पूर्व विधायक अमित मंडल ने जाति एवं निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी कार्यों का शीघ्र निष्पादन करने तथा मंईयां सम्मान यो...