Godda News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे गोड्डा परिसदन
गोड्डा, सितम्बर 30 -- Godda News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी बुधवार को गोड्डा परिसदन पहुंचे। उनके गोड्डा परिसदन पहुंचने की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पथरगामा भाजपा प्रखंड संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने परिसदन पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से शिष्टाचार मुलाकात की। पथरगामा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल भगत, प्रखंड महामंत्री संजय झा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनसे संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में पार्टी संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं से जुड़े विषयों को लेकर भी बातचीत हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.