Godda News: पूर्णाहुति और हवन-पूजन के साथ दुर्गा पूजा का समापन
गोड्डा, अक्टूबर 21 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। पत्तीचक सिद्धू कान्हू चौंक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार को पूर्णाहुति और हवन-पूजन के साथ नौ दिवसीय दुर्गा पूजा का विधिवत समापन हो गया।समिति के सभी सदस्य भगवा या पीत वस्त्र धारण कर हवन में शामिल हुए। मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंड में आहुति दी गई। इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।हवन के पश्चात समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि बनाए रखने और सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। पूजा के सफल आयोजन पर समिति अध्यक्ष विजय चौबे, सचिव मुक्तिनाथ पांडेय एवं कोषाध्यक्ष ललन कुमार राम ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: शहर में मां शारदीय नवरात्र धूमधाम से संपन्न, भक्तों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.