Godda News: पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए मोबाइल धारकों को सौंपे
गोड्डा, अक्टूबर 26 -- ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल बरामदगी Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिले में खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर गोड्डा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 41 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। रविवार को नगर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी मुकेश कुमार ने इनमें से 15 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। लंबे समय से खोए मोबाइल वापस मिलने पर धारकों को राहत मिली। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने अलग-अलग प्रयासों के माध्यम से कुल 41 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से 15 मोबाइल फोन की पहचान और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.