Godda News: पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया उद्घाटन
गोड्डा, जुलाई 4 -- Godda News: गोड्डा निज प्रतिनिधि। पुराने समाहरणालय भवन में शुक्रवार को सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के बाद पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय पूर्व में नगर थाना परिसर स्थित पुराने भवन में संचालित हो रहा था, जिसकी स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी। भवन की मरम्मत कराना भी संभव नहीं था। इसी कारण कार्यालय को पूर्व पुलिस अधीक्षक कक्ष में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर वातावरण में कार्य करने से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। साथ ही अपनी समस्याओं और आवश्यक कार्यों के लिए आने वाले लोगों को भी सकारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.