Godda News: पुराने सीमांकन पर रेल लाइन ले जाने की मांग को ले सौंपा ज्ञापन
गोड्डा, जुलाई 22 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। प्रस्तावित गोड्डा पीरपैंती रेलवे लाइन को पुराने सीमांकन के आधार पर ले जाने की मांग को ले किसान सभा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। किसान सभा सचिव अशोक साह एवं प्रभास कुमार सिन्हा द्वारा अंचलाधिकारी खगेन महतो की अनुपस्थिति में सीआई लोकनाथ गोंड को ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि नए सीमांकन को रद्द करते हुए पुराने सीमांकन के अनुसार रेल लाइन ले जाई जाए। ताकि दरियाचक, प्रतापपुर, हरिपुर, मेहरमा, शंकरपुर, पत्तीचक, अमजोरा, ईटहरी, गोविंदपुर आदि गांवों के कम से कम लोग विस्थापित हों। इस अवसर पर मोहम्मद रकीम, बारीक खान, अजय साह आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना में कुल सात स्टेशन बनेंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.