Godda News: पी एम श्री विद्यालयों का उप सचिव ने किया निरीक्षण, केड़ो बाजार की स्थिति पर जताई नाराजगी
गोड्डा, सितम्बर 25 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के उप सचिव सुरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को महागामा एवं बोआरीजोर प्रखंड के दो पी एम श्री विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में उनके साथ अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार मौजूद रहे। उप सचिव ने सबसे पहले पी एम श्री केड़ो बाजार विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
सुधार के निर्देश पी एम श्री के मानकों, साफ-सफाई, कक्षा संचालन एवं अभिलेख संधारण में कई कमियां मिलीं। उप सचिव ने संबंधित प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों में सुधार करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय सीमा में सुधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.