गोड्डा, अगस्त 7 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता, महागामा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बीते बुधवार को नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केशरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार तथा विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या हेना फखृ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने स्वागत गीत एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से की। प्रभारी प्राचार्या हेना फखृ ने स्वागत भाषण में विद्यालय की उपलब्धियों और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के...