Godda News: पितृ पक्ष के समापन और देवी पक्ष के आगमन के प्रतीक महालया के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ
गोड्डा, अक्टूबर 10 -- महालया के साथ नवरात्र और दुर्गा पूजा की शुरुआत Godda News: पितृपक्ष की विदाई और देवी पक्ष के भव्य शुभारंभ का प्रतीक महालया के साथ ही शनिवार को शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई। मान्यता है कि आज ही के दिन महिषासुरमर्दिनी मां दुर्गा का धरती पर आह्वान किया गया था। फल स्वरूप महालया को मां दुर्गा कैलाश पर्वत से धरती पर आती हैं और 9 दिनों तक अपने भक्तों के बीच रहती हैं।इसी के साथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पत्तीचक, पिरोजपुर, बलबड्डा, कसबा, सिंघाड़ी, ईटहरी, गोविंदपुर आदि दुर्गा मंदिरों में शक्ति की आराधना, शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के उत्सव की तैयारी पूरे उत्साह से शुरू हो गई है। लोगों ने आदिशक्ति मां भवानी के आगमन का पूरे उल्लास और भक्ति भाव से स्वागत किया। पितृ विसर्जन के अवसर पर लोगों ने अपने पितरों का तर्पण कर उनकी आत्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.