गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: बसंतराय। प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांचपुर सांखी में पिछले पांच-छह वर्षों से विवादित प्रधानी जमीन पर चले आ रहे कब्जे के मामले में गुरुवार को प्रशासन ने कार्रवाई की।

प्रशासन की कार्रवाई अंचलाधिकारी श्रीमान मरांडी के आदेश पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गांव स्थित उक्त जगह पहुंचकर जमीन की मापी, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद प्रधान रिजवान आलम को संबंधित जमीन पर दखल-कब्जा दिलाया गया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद लंबे समय से चले आ रहे विवाद के समाधान की उम्मीद जगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांचपुर सांखी पंचायत में स्थित प्रधानी जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा करीब पांच-छह वर्षों से कथित रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत थी। जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थि...