गोड्डा, सितम्बर 18 -- Godda News: पांचवीं राज्य स्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोड्डा जिला पिकलबॉल टीम शुक्रवार को गोड्डा रांची इंटरसिटी ट्रेन से शाम 4:05 बजे रांची के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन 19 एवं 20 सितंबर 2026 को रांची के खेलगांव में किया जा रहा है, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में 1000 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: राज्य स्तरीय पिकलबॉल में जहानाबाद को मिला चार स्वर्ण समेत पांच पदकप्रतियोगिता की तैयारियां गोड्डा जिला पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव मोनू रंजन ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों का चयन एवं पंजीकरण कराया गया है। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता को लेकर काफी उ...