Godda News: परसा में सड़क पर जमा गंदे पानी से राहगीर परेशान, मुखिया ने कराई सफाई
गोड्डा, अक्टूबर 6 -- Godda News: महागामा प्रखंड की परसा पंचायत के परसा गांव में सड़क पर लंबे समय से जमा गंदे पानी से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी हो रही थी। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा रहता था। इससे लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ता था। वहीं, फिसलन के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती थी।
समुदाय की पहल ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पंचायत के मुखिया मुस्ताक आलम ने पहल कर सड़क पर जमा गंदे पानी और आसपास की गंदगी की सफाई कराई। सफाई के बाद सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिली। ग्रामीणों ने मुखिया की पहल की सराहना की। मुखिया मुस्ताक आलम ने बताया कि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। इसके लिए नाली निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नाली निर्माण कार्य शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.