Godda News: परसपानी मोड़ के समीप सड़क हादसा, युवक घायल
गोड्डा, सितम्बर 25 -- Godda News: पथरगामा संवाद सूत्र। पथरगामा थाना क्षेत्र के परसपानी मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बबहनिया निवासी रोहित महतो (30 वर्ष), पिता बबलू महतो, बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड जाने के क्रम में उनकी बाइक की टक्कर साइकिल सवार व्यक्ति से हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार रोहित महतो दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रोहित महतो को इलाज के लिए पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर मनीष ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घटना में साइकिल सवार व्यक्ति को भी चोट लगने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.