Godda News: परसपानी मैदान का उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने किया निरीक्षण, सरकारी योजनाओं को लेकर हुई चर्चा
गोड्डा, सितम्बर 13 -- Godda News: गोडडा पथरगामा प्रतिनिधि । पथरगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परसपानी मैदान का शनिवार को गोड्डा उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मैदान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और खाली पड़े मैदान के बेहतर उपयोग को लेकर चर्चा की। इस दौरान खाली पड़े मैदान में सरकारी योजनाओं के माध्यम से जनहित में विकास कार्य कराए जाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने मैदान के उपयोग एवं उससे संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली तथा आवश्यक चर्चा की। पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने मैदान से सबंधित जानकारी देते हुए इसके सरकारी योजना से जुडी कई महत्व पूर्ण विषयों पर चर्चा की । यह भी पढ़ें- Godda News: परसपानी महिला आजीविका कृषक उत्पादक कंपनी का डीसी ने किया निरीक्षण, कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.