गोड्डा, अगस्त 23 -- Godda News: शनिवार को मध्य विद्यालय बालक पथरगामा में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रैंकिंग को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षक जितेंद्र भगत ने प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रैंकिंग के विभिन्न मानकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में स्वच्छता, हरियाली और बेहतर वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना भी रैंकिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की नियमित स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, विद्यालय परिसर में पौधरोपण एवं हरियाली समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी दी।प्रशिक्षक ...