गोड्डा, अक्टूबर 15 -- Godda News: पथरगामा, संवाद सूत्र। पथरगामा प्रखंड सभागार में बुधवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) रीता बेसरा की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण ट्रैकर, बच्चों को दिए जाने वाले दैनिक पोषण एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान सीडीपीओ रीता बेसरा ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों से संबंधित जानकारी नियमित रूप से अद्यतन करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाली दैनिक सुविधाओं और पोषण आहार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र लाभुकों को मिलने वाली सुविधाओं एवं संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। यह भी...