गोड्डा, सितम्बर 15 -- Godda News: गोडडा एक संवाददाता पथरगामा। सुहागिन महिलाओं के प्रमुख पर्व तीज को लेकर सोमवार को पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ तीज पर्व मनाया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर व्रत रखा। तीज पर्व को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने स्नान आदि के बाद नए वस्त्र धारण किए और पारंपरिक रूप से श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने एकत्र होकर तीज की कथा सुनी और पूजा-पाठ में हिस्सा लिया。 यह ...