गोड्डा, अगस्त 3 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि: पथरगामा थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: बकरी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी बाइकपहली घटना पहली घटना भलसुंधिया गांव की है। घायल सोनू ठाकुर (18 वर्ष), पिता संतोष ठाकुर, को परिजन 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पथरगामा लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार सोनू शराब के नशे में अपनी मां से मोटरसाइकिल की चाबी मांग रहा था। मां द्वारा चाबी देने से इनकार करने पर उसने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आवेश में आकर वह खरियानी पुल से नीचे कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक...