गोड्डा, नवम्बर 1 -- छठ पूजा की तैयारियों के बीच सूप की बिक्री शुरू Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पथरगामा के बाजारों में धीरे-धीरे रौनक बढ़ने लगी है। पर्व की तैयारियों को लेकर बाजारों में छठ पूजा में उपयोग होने वाली पूजन सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। इसी क्रम में बाजारों में सूप की बिक्री भी शुरू हो गई है। फिलहाल सूप 200 रुपये प्रति जोड़ा बेचा जा रहा है। छठ व्रती और उनके परिजन अभी से ही बाजार पहुंचकर सूप की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फिलहाल सूप की कीमत में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, अभी पर्व में कुछ समय शेष है। जैसे-जैसे छठ पूजा नजदीक आएगी, वैसे-वैसे सूप की मांग बढ़ने की संभावना है। मांग बढ़ने के साथ ही कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती ...