गोड्डा, अक्टूबर 12 -- पथरगामा में 1551 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार को पथरगामा स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर से 1551 कन्याओं की सहभागिता में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा की शुरुआत सुंदर नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद कन्याओं ने नदी से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा तेलनी मोड़, कासियातरी, कलाली मोड़ सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में सुसज्जित घोड़ा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इस दौरान कलश यात्रा...