Godda News: पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर में भव्य भक्ति जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
गोड्डा, अक्टूबर 23 -- Godda News: पथरगामा। विजयादशमी के पावन अवसर पर पथरगामा स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। बुधवार की देर शाम शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। एक से बढ़कर एक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों और मधुर भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। भक्ति जागरण में पथरगामा प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने देर रात तक लोगों को बांधे रखा। यह भी पढ़ें- Munger Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.