Godda News: पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर के शिखर पर विधिवत स्थापित हुआ कलश
गोड्डा, अगस्त 19 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा स्थित नव निर्मित बड़ी दुर्गा मंदिर के शिखर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिखर कलश स्थापित किया गया। कलश स्थापना के साथ ही मंदिर निर्माण कार्य पूर्णता की ओर बढ़ गया है। शिखर पर कलश स्थापित होने के बाद मंदिर की भव्यता और धार्मिक स्वरूप में और निखार आया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिभाव का माहौल देखने को मिला।
कलश की स्थापना का महत्व मेले समिति के अध्यक्ष प्रदीप भगत ने बताया कि सनातन परंपरा में मंदिर के शिखर पर स्थापित कलश को मंगल, समृद्धि, पवित्रता और दिव्य ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मंदिर के शिखर पर कलश की स्थापना मंदिर की पूर्णता और शुभता का द्योतक मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कलश मंदिर परिसर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और पवित्रता के भाव को बढ़ाने का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.