गोड्डा, अक्टूबर 30 -- Godda News: पथरगामा, संवाद सूत्र। शुक्रवार को पथरगामा प्रखंड सभागार में वीबी-जी राम एवं विकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने की।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार की 58 प्राथमिक योजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही विकसित ग्राम पंचायत योजना के विभिन्न आधारों, मानकों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। तैयार की गई योजनाओं को युक्तधारा पोर्टल पर निर्धारित समय के भीतर सही तरीके से अपलोड करने के संबंध में भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने योजनाओं का चयन स्थानीय जर...