गोड्डा, सितम्बर 17 -- Godda News: गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखनी गांव में बुधवार की देर शाम पुलिस ने करीब डेढ़ माह पूर्व नदी किनारे श्मशान घाट में दफनाए गए एक महिला के शव को गड्ढा खोदकर बाहर निकाला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय जूही मरीना किस्कू, पति देवीलाल मुर्मू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ माह पूर्व पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

हत्या का आरोप आरोप है कि विवाद के बाद पति देवीलाल मुर्मू ने पत्नी जूही मरीना किस्कू की हत्या कर दी और घटना को छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को नदी किनारे स्थित श्मशान घाट में गड्ढा खोदकर दफना दिया। घटना के बाद से महिला के शव को वहीं छिपाए जाने की बात सामने आई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की प...