Godda News: पंचरूखी में फार्म 7 को लेकर हंगामा, भाजपा के बीएलए 2 को पुलिस ले गई
गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। विधानसभा क्षेत्र 17 गोड्डा में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान फार्म-7 को लेकर गुरुवार को सदर प्रखंड के पंचरूखी गांव में विवाद खड़ा हो गया। भाजपा के बीएलए 2 विनय कुमार मंडल के पास बड़ी संख्या में फार्म 7 मिलने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और उन्हें घेर लिया। देखते ही देखते मौके पर हंगामा शुरू हो गया और करीब दो घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। ग्रामीणों का आरोप था कि बीएलए 2 के पास 200 से अधिक फार्म 7 मौजूद थे और इनमें अनियमितता बरती गई है। इसी को लेकर लोगों ने विनय कुमार मंडल से पूछताछ की और उन्हें मौके पर ही रोके रखा। सूचना मिलने पर मंत्री संजय यादव के पुत्र रजनीश यादव भी पंचरूखी पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी और एसआईआर प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.