गोड्डा, जुलाई 22 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा के न्यू पुलिस लाइन के समीप सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पाया कि मृतक के कपड़ों पर काफी मात्रा में कीचड़ लगा हुआ था।

घटनास्थल की स्थिति प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद युवक सड़क किनारे कीचड़ में जा गिरा, जिससे उसके कपड़े पूरी तरह कीचड़ से सने हुए मिले। हालांकि दुर्घटना किस वाहन से हुई और वाहन किस दिशा में गया, इसका अब तक कोई सुराग ...