Godda News: नाली जाम होने से कैथपुरा के हरिजन टोला में जलभराव, दर्जनों घरों में घुसा बारिश का पानी
गोड्डा, अगस्त 7 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र की कैथपुरा पंचायत अंतर्गत कैथपुरा गांव के हरिजन टोला में लगातार हो रही बारिश के बीच जलनिकासी की गंभीर समस्या सामने आई है। नाली जाम होने के कारण बारिश का पानी टोला के दर्जनों घरों में घुस गया है, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। घरों के आंगन और कमरों में पानी भर जाने से परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू सामान भीगने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया की जिस नाली से वर्षों से बारिश का पानी निकासी होती थी, उसे कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर जाम कर दिया गया है। इसके कारण बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है और पूरा हरिजन टोला जलमग्न हो गया है। लोगों का कहना है की यदि समय रहते नाली की सफाई और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.